samvaad
छत्तीसगढ़

16 मार्च को होगा दस्तावेजों का सत्यापन

अम्बिकापुर / जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के लिए अंशकालीन तौर पर अस्थाई व्यवस्था के लिए गैर शैैक्षणिक पदों पर आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था । आॅनलाईन से प्राप्त आवेदनों की मेरिट सूची तैयार कर ली है । मेरिट सूची के आधार पर शारीरिक शिक्षा शिक्षक (महिला), छात्रावास अधीक्षक एवं केयर टेकर के आवेदको के दस्तावेजों का सत्यापन 16 मार्च 2021 को कलेक्टर कार्यालय के सहायक आयुक्त आदिवासी विकाश कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जायेगा । अर्हता पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों की सूची सूचना पटल एवं सरगुजा जिले के शासकीय वेबसाईड पर ूूूण्ेनतहनरंण्हवअण्पद में अपलोड कर दिया गया है । अंतिम तिथि के बाद प्राप्त दस्तावेजों के परीक्षण पर अभ्यावेदन स्वीकार नहीं होगा ।

Leave a Reply