अम्बिकापुर / भारत अमृत महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर 12 मार्च 2021 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी जनपद मुख्यालयों में विकासखण्ड स्तरीय तथा पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम अम्बिकापुर में जिला स्तरीय साक्षरता शिविर का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। आयोजन में आदिवासी समुदाय के लोगों को विधिक एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी विभागीय अधिकारियों के द्वारा दी जायेगी । शिविर के सफल आयोजन हेतु शुक्रवार को यहां कलोक्टोरेट सभा कक्ष में जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह ने विभागीय अधिकारियो की बैठक लेकर जिम्मेदारी सौंपा । उन्होने शिविर में संबंधित जनपद के सदस्यो, सरपंच, सचिव एवं समाज प्रमुखो को आमंत्रित करने तथा विकासखण्ड एवं जिला अधिकारियों को अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए । इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क उपचार और दवाई उपलब्ध कराने कहा ।
जनजातियों के मौलिक एवं संवैधानिक अधिकारों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कोविड 19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया जाएगा। शिविर में भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति एवं वनवासियों के एक्सेस टू जस्टिस के प्रयोजन के अंतर्गत “कानून को जाने” नामक पुस्तिका के माध्यम से उद्देश्य की पूर्ति की जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी भी दी जाएगी ताकि उन्हें शासन की योजनाओ का अधिकाधिक ज्ञान और लाभ हो सके। इसके साथ ही शिविर में जनजातियों के अधिकारों के संबंध में जनचेतना हेतु तैयार वीडियो, लघु फिल्म, पीपीटी आदि दिखाए जाएंगे।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री एएल धु्रव सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे ।
Leave a reply