वनाधिकार एवं पेसा अधिनियम पर प्रशिक्षण 17 मार्च को
अम्बिकापुर /सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जे आर नागवंशी ने बताया है कि संचालनालय आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर के निर्देशानुसार वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम एव अनुसूचित क्षेत्र में भूमि क्रय-विक्रय की धारा 170 (ख) के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु 17 मार्च 2021 को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर द्वारा जिला स्तरीय समिति एवं अनुभाग स्तरीय समिति के सदस्य, विकसखण्ड के कुछ अनुभवी सरपंच एवं जनजाति समाज के प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं वन क्षेत्रपाल उपस्थित रहेंगे।
Leave a reply