अम्बिकापुर / जिला कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक ने बताया है कि जिला कौशल विकास प्राधिकरण सरगुजा में काउंसलर पद पर चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन 17 मार्च 2021 को प्रातः 10 बजे से कौशल विकास प्राधिकरण सरगुजा के कार्यालय में आयोजित की गई है।
समाचार क्रमांक 389/2021 – —###—
समाचार
तंबाकू मुक्त सरगुजा अभियान शूरू
अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदशर्न में जिले को तम्बाकू मुक्त बनाने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा अभियान की शुरूवात की गई है। इसके लिए जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में तम्बाकू एवं धूम्रपान प्रतिबंधित एवं जुर्माने संबंधित फ्लैक्स लगाए जा रहे हैं। इसका पालन नहीं करने वाले कार्यालयों पर अर्थदण्ड भी लगाया जाएगा। फ्लैक्स एवं बोर्ड के जरिये तम्बाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभाव के संबंध में व्यापक प्रचार-