अम्बिकापुर /राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2019 का आयोजन 15 मार्च 2021 से 18 मार्च 2021 तक पूर्वान्ह 9 बजे से 12 बजे तक और अपरान्ह 2 बजे से 5 बजे तक किया जाएगा। जिले में 2 परीक्षा केंद्र विवेकानन्द विद्या निकेतन हायर सेकेण्डरी स्कूल घड़ी चैक अम्बिकापुर और राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर बनावे गए हैं। परीक्षा के संचालन की देख.रेखए प्रश्न.पत्र के सीलबंद गोपनीय पैकेट्स परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने, परीक्षा में अनैतिक कार्यों को रोकने, परीक्षा समाप्ति पश्चात अभ्यर्थियों की उपस्थिति की जानकारी प्राप्त करने एवं परीक्षा समाप्ति पश्चात केंद्राध्यक्ष से सीलबंद पार्सल एकत्रित कर अपर कलेक्टर के पास जमा करना है।
शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए अपर कलेक्टर द्वारा तहसीलदार अम्बिकापुर श्री ऋतुराज बिसेन, गांधीनगर थाना प्रभारी श्री नवल किशोर दुबे एवं अन्य पुलिस कर्मचारी श्री विजय पैकरा, करमचंद पैकरा की ड्यूटी संबंधित परीक्षा केंद्रों में लगाई है।
Leave a reply