अम्बिकापुर /मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पी.एस. सिंसोदिया के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की सेकेण्ड एएनएम के द्वारा अपने पति को स्वास्थ्य कर्मचारी के रूप में कोविड टीकाकरण कराए जाने के कारण एएनएम एवं अन्य संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डाॅ. सिंसोदिया ने सभी टीकाकरण केन्द्रों के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि टीकाकरण में भारत सरकार के नियमों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी कोविड टीकाकरण केन्द्र में नियम विरूद्ध टीकाकरण करते हुए पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही कर
इस बार देवगढ़ में श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह के बाहर से करेंगे जलाभिषेक
अम्बिकापुर/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण के प्रसार एवं बचाव हेतु इस बार महाशिवरात्रि में देवगढ़ के शिवमंदिर में श्रद्धालु गर्भगृह के बाहर से ही जलाभिषेक करेंगे। तहसीलदार श्री सुभाष शुक्ला ने बताया कि इस बार कोरोना प्रोटोकाल के अनुपालनन हेतु भीड़ को नियंत्रित करने मंदिर परिसर में बैरिकेटिंग तथा पुलिस की तैनाती की जाएगी। पुरूष एवं महिला श्राद्धालुओ के लिये अलग अलग कतार हेतु बैरिकेटिंग की जा रही है। गर्भगृह से बाहर से जलाभिषेक के लिये अलग से व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में लोगों को भी जानकारी दी जा रही है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने यह।ब्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में बैटिकेटिंग एवं अन्य तैयारी जोरों पर चल रही है।