अम्बिकापुर / मेडिकल काॅलेज संबद्ध जिला चिकित्सालय में
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ. आर. मूर्ति एवं अस्पताल अधीक्षक डाॅ लखन सिंह के द्वारा चतुर्थ श्रेणी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा गीत, कविता पाठ, नृत्य एवं महिला सम्मान से संबंधित विचार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल सलाहकार श्रीमती प्रियंका कुरील, डायटिशियन श्रीमती सुमन, स्टाॅफ नर्स श्रीमती प्रियंका सहित अस्तपाल के आया, सफाई कर्मचारी, पार्किंग गार्ड सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
Leave a reply