अम्बिकापुर / कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखण्डों के बड़े हॉट बाजारों में किया जा रहा है। इसीक्रम में शुक्रवार को लुण्ड्रा विकासखण्ड के साप्ताहिक बाजार रघुनाथपुर में फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर लगाई गई। फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का बाजार आए आस-पास के ग्रामीणों ने अवलोकन कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन, संबल सहित अन्य प्रचार सामग्रियों का वितरण किया गया।
छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए रघुनाथपुर के सरपंच श्रीमती सुकरमनी बड़ा ने छायाचित्र प्रदर्शनी सह सूचना शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीणों को राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल रही है। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करने वाले ग्रामीणों को शासन की योजनाओं को लाने कहा। सरपंच के साथ रघुनाथपुर के एतवाराम श्री संज कुजूर, अनुकसाय, श्रीमती रिमा तिग्गा, सुनिता मानिकपुरी, श्री संतोष बघेल सहित आस-पास के ग्रामों के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने छायाचित्र का अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा, गरवा, घुरूवा और बाड़ी योजना सहित राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं की आकर्षक छायाचित्र लगाई गई है। Leave a reply