अंबिकापुर. घर से बाहर से अज्ञात चोरों ने स्कूटी पार कर दी। स्कूटी मालिक ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कैलाश गर्ग अग्रसेन वार्ड का निवासी है। २८ फरवरी को अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी १५ सीआर ९३३५ को घर के बाहर खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वह घर से बाहर निकला तो किसी अज्ञात चोर द्वारा स्कूटी चोरी कर लिया गया था। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Leave a reply