अंबिकापुर. संभाग स्तरीय डियूज बाल ट-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सरगुजा व कोरिया जिला के मध्य खेला गया। जिसमें सरगुजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सरगुजा की टीम 19.4 में 142 रन बनाकर आल आउट हो गई। सरगुजा की ओर से निशांत सिंह ने 35 रन और राहुल प्रधान ने 32 रन का योगदान दिया। कोरिया की टीम 143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी और 17.4 गेंद में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। कोरिया जिला कि ओर से शमीम मण्डल 41 रन, पवन 36, नितेश पटेल 30 रन और अभिषेक वडेरा ने 21 रन की पारी खेली। मैच के मैन ऑफ द मैच शीशिर विल्सन रहे। कार्यक्रम के मु य अतिथि आदितेश्वर शणर सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ. अजय तिर्की महापौर नगर निगम पालिक अ िबकापूर, विशिष्ट अतिथि बालकृष्ण पाठक अध्यक्ष पादप समिति छत्तीसगढ़ शासन, अजय अग्रवाल उपाध्यक्ष 20 सूत्रीय क्रियान्वयन समिति छत्तीसगढ़ शासन, शफी अहमद अध्यक्ष आयोग छत्तीसगढ़ शासन, राकेश गुप्ता अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा, दितेन्द मिश्रा एमआईसी मे बर नगर निगम पालिक अ िबकापूर, सोमेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष सरगुजा जिला क्रिकेट संघ, हेमन्त सिन्हा ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, इन्द्रजीत सिंह धन्जल एल्डर मेन नगर निगम पालिक रहे। मु य अतिथि आदितेश्वर शरण सिंहदेव द्वारा इस आयोजन को लेकर बहुत ही सराहनीय रहा। तथा सरगुजा में क्रिकेट का प्रतिभा को निखारने के लिए कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल को बधाई दी। साथ ही बड़े स्तर का क्रिकेट आयोजन करने के लिए सरगुजा जिला क्रिकेट संघ को आग्रह किया। इस दौरान विनय शर्मा, मो इस्माइल खान, सईयद अखतर, दुर्गेश गुप्ता, वनित विशाल जायसवाल सचिव सरगुजा जिला क्रिकेट संघ, राजेश जैन सुरजपूर, फैज्जुलाह कोरिया, पी शर्मा बलरामपुर, दिव्यानी सिया जशपुर, विकास शर्मा, जवाहर सोनी, अमरेश सिंह डि पल, जीवन यादव उपस्थित रहे।
इन्हें मिला पुरस्कार
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच शिशिर विल्सन कोरिया जिला, प्रतियोगिता के बेस्ट बालर आयुष सिंह सरगुजा, प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन चंदन सिंह जशपुर, प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सिरिज नीतेश पटेल कोरिया जिला, फाइनल मैच का उपविजेता सरगुजा व विजेता कोरिया जिला रहा।