samvaad
छत्तीसगढ़

युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिर तार


अंबिकापुर. रुपए की लेन देन की बात पर हुए विवाद में ७ जनवारी को दो युवक ने एक युवक की लात मुक्के व कुदाल की बेंट से मार कर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान पीड़ित की मौत मेडिकल कॉलज अस्पताल में हो गई थी। इस मामले में गांधीनगर पुलस ने दोनों आरोपियों को गिर तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी आरोपी नधु कोरबा पिता एतवा कोरबा उम्र ३० वर्ष एवं धोमड़ो कोरबा पिता मनका कोरबा उम्र २१ वर्ष दोनों बलरामपुर जिले के महुआ कटरा धारानगर का रहने वाले हैं। रुपए की लेन देने पर दोनों मिलकर राजेश कोरबा को हाथ मुक्का और कोड़ी के बेंट से मार पीट कर गंभीर रूप से ज मी कर दिया था। इसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई। इस मामले में गांधीनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई। पुलिस को मुखबिर से पता चला की दोनों आरोपी आजमगढ़ में मजदूरी कर रहे हैं। पुलिस वहां पहुंची तो तब तक वहां से दोनों फरार हो चुके थे।  पुलिस को पता चला की दोनों सकालो में पहुंचे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को वहां से गिर तार कर जेल भेज दी है।

Leave a Reply