बैकुंठपुर/ भारतीय जनता पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा जिला कलेक्टर से मुलाकात कर सूक्ष्म अवलोकन करने के बाद भी नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के द्वारा जारी की गई निर्वाचक नामावली सूची में गड़बड़ी होने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सूची में उन मतदाताओं के नाम उस वार्ड में सम्मिलित नहीं किए गए हैं। जिस मतदान केंद्र में मतदाता निवास करता है बल्कि उसके नाम को अन्यत्र वार्ड में जोड़ दिया गया है। कई मतदाता जो कि पूर्व में मतदान कर चुके हैं और पूर्व के विधानसभा में भी मतदान कर चुके हैं। और ना ही उनका स्थान परिवर्तन हुआ है तो भी उनका नाम निर्वाचक नामावली सूची में सम्मिलित नहीं किया गया है। साथ ही कई मतदाताओं के नाम एक से अधिक दो वार्डों में जुड़े पाए गए हैं। जिससे फर्जी मतदान की आशंका बनी हुई है। जिसका प्रमाण भी प्रस्तुत किया गया है। वहीं कई मतदाताओं के नाम वार्ड की सूची में आज भी शामिल है। जो भौतिक रूप से उस वार्ड में निवास ही नहीं करते कहीं अन्यत्र चले गए हैं। उनके नाम को भी सूची में विलोपित नहीं किया गया है।भाजपा पदाधिकारियों ने वर्तमान में नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के द्वारा जारी की गई निर्वाचक नामावली सूची को दोषयुक्त बताते हुए पूरी तरह सूक्ष्म भौतिक अवलोकन विहीन करार देते हुए जारी की गई सूची का पुनः सूक्ष्म भौतिक अवलोकन कराने की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भानुपाल, शैलेष शिवहरे, अनुराग दुबे, सुभाष साहू, पंकज गुप्ता अभिनेन्द्र सिंह सहित कई भाजपाई मौजूद रहे।
