छग राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकार पहुंचे कोरिया प्रवास पर…
बैकुंठपुर/ छत्तीसगढ़- राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकार गत दिनों कोरिया प्रवास पर पहुंचे। श्री चंद्राकर के प्रथम नगर आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नजीर अजहर के साथ पीसीसी सदस्य रनई जमीदार योगेश शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के नव -नियुक्त महामंत्री बिहारी लाल राजवाडे, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी निलेश पाण्डेय एवं वरिष्ठ कांग्रेसी वजीरुद्दीन खान के संयुक्त उपस्थिति में जिले के किसानों के मांग पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा पटना, सोनहत और केलहारी में खोले जाने के लिए सहकारी समिति बैंक के राज्य अध्यक्ष माननीय बैजनाथ चंद्राकार को ज्ञापन सौंपा गया। सहकारिता सम्मेलन को संबोधित करते हुये चन्द्राकार ने किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला सहकारी बैंक की शाखा पटना एवं सोनहत में घोषणा किया। साथ ही केल्हारी में बैंक शाखा खोले जाने हेतु परीक्षण कराकर शाखा खोलने की बात कही। वही उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक का एटीएम बैकुण्ठपुर में होगा। चन्द्राकार ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों की हितैषी सरकार है। प्रदेश की भूपेश सरकार इस वैश्विक महामारी में भी 92 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी कर भारत में इतिहास रच दिया। सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का 10.5 लाख करोड़ किसानों का कर्जा मांफ किया एवं धान के समर्थन में मूल्य की भावान्तर की राशि को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों के खाते में अन्तरण कराये जाने संकल्प पारित कराया। जिसकी चौथे किस्त की राशि का भुगतान इसी महीने मार्च में होना है। प्रदेश में 400 यूनिट के अन्दर बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली बिल हाफ करने वाला देश का पहला प्रदेश है। किसान प्रदेश का ही नहीं वो देश का भी अन्नदाता है हर संभव किसानों की समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। जिससे प्रदेश का किसान आत्मनिर्भर बन सकें। साथ में आये जिला सहकारी बैंक मर्या. अम्बिकापुर के अध्यक्ष एवं विधायक राम देव राम ने जिला सहकारी बैंक शाखा बैकुन्ठपुर में किसानों को भुगतान संबधित समस्या के निवारण के लिए शाखा को दो आईडी और उपलब्ध कराये जाने की बात कही। उन्होनें अपने उद्बोधन में कोरिया जिला का धन्यवाद देते हुए कहा कि अध्यक्ष बनाने में जिले का महत्वपूर्ण योगदान रहा है इसलिए मेरे लिए यहां प्राथमिकता और भी बढ़ जाती है।
