छत्तीसगढ़

मेडिकल कॉलेज में दांत के दो गंभीर मरीजो का सफल ईलाज

अम्बिकापुर 3 मार्च 2021/ मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर के दंत चिकित्सा विभाग द्वारा दांत एवं मुख से संबंधित दो गंभीर मरीजों का आपातकालीन चीरा एवं रूट कैनाल के द्वारा सफल ईलाज किया गया।
मेडिकल कालेज अम्बिकापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर के दर्रीपारा निवासी  करीब 70 वर्षीय श्रीमती दहरो दाढा दांत में संक्रमण होने से गाल में सूजन सहित मवाद भी भर गया  था जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी। श्रीमती दहरो 22 फरवरी को मेडिकल कॉलेज  अस्पताल में भर्ती हुई थी। चिकित्सको की निगरानी में जब वह पूरी तरह से स्वस्थ हो गई तो उसे  1 मार्च को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसी प्रकार चिरमिरी की 55 वर्षीय श्रीमती तबस्सुम के दो दांत में सड़न से संक्रमण फैलने से दर्द से काफी परेशान थी। 1 मार्च को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती हुई। चिकित्सको ने आपातकालीन चीरा लगाकर श्रीमती तबस्सुम के दोनों दांतों को बाहर  निकाल कर सफल ईलाज किया। श्रीमती तबस्सुम अभी चिकित्सको की निगरानी में अस्पताल में ही है। 

Leave a Reply