अम्बिकापुर 2 मार्च 2021/ जनसम्पर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की योजनाओ पर आधारित फोटो प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखण्डो के तीन-तीन हॉट-बाजरों में किया जा रहा है। इसीक्रम में मंगलवार को अम्बिकापुर विकासखण्ड अंतर्गत दरिमा के साप्ताहिक हाट बाजार में बाजार आये आस-पास के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में फोटो प्रदशनी का अवलोकन किया। इस दौरान ग्रामीणों को योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई उनका लाभ लेने की समझाईश दी गई।
नानदमाली श्री धर्म सिंह, श्री सीताराम, दरिमा के श्री आनन्द सिंह, श्री बिगुन दास ने छायाचित्र प्रदर्शनी के संबंध में कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से जिले में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी मिल रही है। इसके साथ ही यहां विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
इस दौरान संवाद द्वारा प्रकाशित प्रचार सामग्री का भी वितरण भी किया गया।Leave a reply