अम्बिकापुर 2 मार्च 2021/ छत्तीसगढ़ विधान सभा के अध्यक्ष श्री चरणदास महंत और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव 3 मार्च को दोपहर 12ः30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 1ः45 बजे लुण्ड्रा विकासखण्ड के ग्राम धौरपुर पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। धौरपुर से अपरान्ह 2ः45 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तत्पश्चात अपरान्ह 4 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
समाचार क्रमांक 313/2021 --- ### ---समाचार
जिले के सभी पीएचसी एवं सीएचसी में बुजुर्गो का टीकाकरण प्रारंभ
अम्बिकापुर 2 मार्च 2021/सीएमएचओ डॉ. पीएस सिसोदिया ने बताया है कि जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बुजुर्गों का टीकाकरण प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति जो लम्बे समय से किसी बीमारी से ग्रस्ति हो उनका भी टीकाकरण भी किया जाएगा।