samvaad
छत्तीसगढ़

वर्मी खाद को बढ़ावा देने प्रत्येक तहसील के प्रगतिशील किसानों को होगा चयन समय-सीमा की बैठक सम्पन्न

अम्बिकापुर 2 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने राज्य शासन के मंशानुरूप कृषि में वर्मी खाद प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक तहसील में 5-5 प्रगतिशील किसानों का चयन कर वर्मी खाद के प्रयोग संबंधी प्रदर्शन आयोजित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने कहा कि वर्मी खाद को बढ़ावा देने के लिए इस रबी सीजन में धान की खेती से ही शुरूआत करें ताकि खरीफ सीजन में अधिक से अधिक किसानों को वर्मी खाद के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी प्रत्येक तहसील में 5-5 प्रगतिशील किसानों का चयन करें तथा उन्हें बताए कि वर्मी खाद प्रयोग से रासयनिक खाद के समान ही फसल उत्पादन होता है। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को बताए कि वर्मी खाद के प्रयोग से उत्पादित फसल में किसी प्रकार की हानिकारक तत्व नहीं होते और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके साथ ही भूमि की ऊर्वरता भी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि वर्मी खाद प्रदर्शनी को बेहतर तरीके से करें इसकी मॉनिटरिंग कृषि विभाग रायपुर के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
कलेक्टर ने नगदी फसल की खेती की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी 14 मॉड्ल गोठानों में जिमीकंद की खेती की शुरूआत आगामी एक दो दिन में करें। जिमीकंद को गोठान के बीच में न लगाए बल्कि सीपीटी के किनारे एवं छायादार स्थानों पर लगाए। उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा निरीक्षण में बताए गए अनुसार ही वर्मी टांका में केचुआ की मात्रा जनपद पंचायत के सीईओ डलवाए। कलेक्टर ने कहा कि वर्मी कम्पोस्ट का सैंपल प्राप्त होने के बाद उसके पैकिंग की तैयारी भी शुरू कर दे ताकि भण्डारण की समस्या न रहे।
कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग नव निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि खुदाई करने के बाद मलवे को सड़क के बीच में ही न छोड़े तथा दुर्घटना से बचने रेडियम संकेतक लगवाएं। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर डावर्सन का काम चल रहा है उन स्थानों पर समय-समय पर पानी का छिड़काव भी कराए।
बैठक जिला पंचायत के सीईओ श्री वियन कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर द्वय श्री एएल धु्रव, सुश्री संतन देवी जांगडे सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply