बिहारपुर:-भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री बिहारपुर सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस सरकार तेंदूपत्ता श्रमिकों को वर्ष 2019 सीजन का 6 रुपये प्रति मानक बोरा कि दर से प्रोत्साहन राशि देकर श्रमिकों का अपमान कर रही है कांग्रेस सरकार को शर्म आनी चाहिए वही भाजपा सरकार में तेंदूपत्ता श्रमिकों को वर्ष 2013- 14 में ₹373 प्रति सैकड़ की दर से बोनस राशि दिया गया था और साथ ही चरण पादुका महिलाओं को साड़ी, मच्छरदानी छाता वितरण किया गया था। आज तेंदूपत्ता श्रमिक 6 रु प्रति मानक बोरा प्रोत्साहन राशि सुनकर अपमान महसूस कर रहे हैं।