अम्बिकापुर 1 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज कोविड टीकाकरण के द्वितीय चरण के तहत बुजुर्गों तथा 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के व्यक्तियों के टीकाकरण केन्द्र पुलिसलाईन अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इस दौरान महापौर डॉ. अजय तिर्की, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ0 पीएस सिसोदिया भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने टीकाकरण कक्ष तथा सर्विलेंस कक्ष का अवलोकन कर अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। द्वितीय चरण के पहले दिन तीन टीकाकरण केन्द्रों में 245 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ जिनमें पुलिसलाईन अस्पताल में 183, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में 42 तथा सीएचसी सीतापुर में 10 व्यक्ति शामिल हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया है कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 37 बुजुर्ग तथा 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के 5, पुलिसलाईन अस्पताल में 153 बुजुर्ग तथा 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के 30 तथा सीएससी सीतापुर में 6 बुजुर्ग एवं 45 से 59 वर्ष आयु के मध्य के 4 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है।
बुजुर्ग नरेन्द्र पाल सिंह को लगा पहला टीका - पुलिसलाइन अस्पताल टीकाकरण केन्द्र में पशु चिकित्सालय परिसर अम्बिकापुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग श्री नरेन्द्र पाल सिंह को कोविशिल्ड का पहला टीका लगाया गया। इसी प्रकार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 65 वर्षीय बुजुर्ग श्री गौकरन प्रसाद सिंह तथा 52 वर्षीय अनिल प्रसाद गुप्ता को पहला टीका लगाया गया। कोरोना टीका लगवाने टीकाकरण केन्द्र पहुंचे बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया। कलेक्टर ने किया कोविड टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण द्वितीय चरण के पहले दिन 245 व्यक्तियों का टीकाकरण
Leave a reply