samvaad
छत्तीसगढ़

उभयलिंगी व्यक्तियों पर केन्द्रित जागरूकता कार्यशाला 2 मार्च को

अम्बिकापुर 27 फरवरी 2021/ राज्य शासन द्वारा किये जा रहे कार्यों पर जागरूकता के लिए उभयलिंगी पर केन्द्रित जागरूकता कार्यशाला 2 मार्च को अपरान्ह 2ः30 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला स्तर पर आयोजित कार्यशाला में राज्य शासन के विभिन्न विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ देने के लिए उभयलिंगी व्यक्तियों को जोड़ा जाना है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिला के समस्त जिला अधिकारियों, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को कार्यशाला में विभागीय जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply