samvaad
छत्तीसगढ़

भैयाथान के किसान नेता प्रकाश दुबे बने किसान मोर्चा के जिला मंत्री

दतिमा मोड़- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के सहमति से जिला सूरजपुर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरण साहू ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भैयाथान के किसान नेता प्रकाश दुबे को किसान मोर्चा का जिला मंत्री बनाया है। जिस पर कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रवासियों ने जिला व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त जिला मंत्री दुबे ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरूंगा, किसानों की हर समस्या के लिए संघर्ष करते हुए निवारण का हर संभव प्रयास करूंगा। उनके हक व अधिकारों के लिए सदैव खड़ा रहूंगा।

गौरतलब है कि बीते रविवार को सूरजपुर किसान मोर्चा के जिला कार्यकारणी का घोषणा हुआ जिसमें भटगांव विधानसभा के भैयाथान क्षेत्र से जिले में बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और जिला मंत्री बनाने के बाद भाजपा कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नेता राजू प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू, महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता व सुनील साहू, शांतनु गोयल,लालचंद शर्मा, नीतीश साहू,शिव पांडेय,अमन प्रताप सिंह, संदीप दुबे,कुम्रेश दुबे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply