samvaad
छत्तीसगढ़

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 25 फरवरी को

अम्बिकापुर 22 फरवरी 2021/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक ने बताया है कि 25 फरवरी को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प आयोजन किया जाएगा जिसमें निजी नियोजक सात्पाहिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ का पहरेदार के प्रधान संपादक उपस्थित रहेंगे। जिला व्युरो प्रमुख के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी तथा कार्यालय सहायक के लिए शैक्षणिक योग्यता हाई स्कूल निर्धारित है। उपरोक्त पदो के लिए प्रतिमाह वेतनमान 4 हजार से 8 हजार रूपए एवं विज्ञापन का 50 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति गंगापुर स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर में उपस्थित होकर रोजगार अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

Leave a Reply