अम्बिकापुर 20 फरवरी 2021/ संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि 2 मरीजों को 5 दिन हॉस्पिटलाईजेशन होने के उपरांत लक्षण रहित पाए जाने पर आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 20 फरवरी की स्थिति में 14 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे 8 पुरूष और 6 महिला शामिल हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती मरीजों को चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।
कोरोना को शिकस्त देकर 2 व्यक्ति लौटे घर कोविड अस्पताल में 14 कोरोना संक्रमित मरीजों का ईलाज जारी
Leave a reply