अम्बिकापुर 18 फरवरी 2021/ संयुक्त संचालक एवं मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक ने बताया है कि कोविड अस्पताल अम्बिकापुर में 18 फरवरी की स्थिति में 6 मरीज भर्ती हैं जिनका ईलाज जारी है। इनमे सरगुजा जिले के 2, सूरजपुर जिले के 1, कोरिया जिले के 2 एवं जशुपर जिले के 1 मरीज शामिल हैं।
कोविड-19 वार्ड में भर्ती 3 मरीजों को सिम्पटम हैं एवं 2 अन्य मरीजों को समय-समय पर ऑक्सीजन दिया जा रहा है। भर्ती 04 मरीज को उच्च रक्तचाप, 3 मरीज को मधुमेह एवं रक्तचाप तथा 03 मरीजों को मधुमेह की बीमारी है। चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा मरीजों की सतत् निगरानी कर उपचार किया जा रहा है। मरीजों का बी.पी.पल्स एवं ऑक्सीजन सेचूरेशन एवं अन्य वाईटल्स सामान्य है।Leave a reply