अम्बिकापुर 18 फरवरी 2021/ कमिश्नर सुश्री जी. किंडो की अध्यक्षता में 24 फरवरी 2021 को पूर्वान्ह 12 बजे कमिश्नर कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। बैठक में उप संचालक, कृषि, पशुपालन, उद्यान, रेशम एवं मत्स्यपालन को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही 22 फरवरी तक एजेंडा की जानकारी हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में उपलब्ध कराने कहा गया है।