मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने रविवार को ताराबहरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया ! जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए आयोजन समिति की सराहना की और कहा कि ऐसे खेल के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं निखर कर सामने आती है तथा ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बढ़िया मंच मिलता है।उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें खेल से मानसिक और बौद्धिक रूप से विकास होता है ! जनपद अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत होती है पर खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतर मौका मिलता है ! जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह ने चौका लगाकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया ! इस दौरान उन्होंने टास करा कर खेल की शुरुआत की! उद्घाटन मैच पोड़ी एवं चरवाही के मध्य खेला गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य रामलाल सिंह, सरपंच बिलसिया, गंभीर सिंह, शिव, संदीप द्विवेदी, उपेंद्र द्विवेदी, योगेश श्रीवास्तव, प्रहलाद श्रीवास्तव, विजय अफसर अली सहित काफी संख्या में स्थानीय क्रिकेट प्रेमी व खिलाड़ी उपस्थित रहे ।