samvaad
छत्तीसगढ़

लोकवाणी का प्रसारण आज उपयोगी निर्माण, जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर होगी केंद्रित

अम्बिकापुर 13 फरवरी 2021/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 15वीं कड़ी का प्रसारण 14 फरवरी 2021 रविवार को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार उपयोगी निर्माण, जनहितैषी अधोसंरचनाएं, आपकी अपेक्षाएं विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।

Leave a Reply