samvaad
छत्तीसगढ़

उत्कर्ष योजना के तहत कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु आवेदन 19 फरवरी तक

अम्बिकापुर 13 फरवरी 2021/ सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री जेआर नागवंशी ने बताया है कि जवाहर आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के तहत अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के कक्षा 5वी में नियमित अध्ययनरत् पात्र विद्यार्थियों से कक्षा 6वी में प्रवेश हेतु लिखित परीक्षा के लिए आवेदन 19 फरवरी तक जाम कर सकते हैं। लिखित परीक्षा का आयोजन जिला स्तर पर 7 मार्च 2021 को दोपहर 12 से 2 बजे तक होगा।

Leave a Reply