अम्बिकापुर 12 फरवरी 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आज मैनपाट आगमन पर कमलेश्वरपुर हेलीपेड में आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री यहां रोपाखार जलाशय के पास आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्री पारस नाथ राजवाड़े, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री गुरप्रीत सिंह बाबरा, श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष श्री शफी अहमद,छतीसगढ़ वनौषधि पादप बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन के उपाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल,लुण्ड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम,पाल, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह,उपाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता, कमिश्नर सुश्री जी किंडो, पुलिस महानिरीक्षक श्री आर पी साय, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा,सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार लंगेह सहित अन्य जनप्रतिनि Aधि एवं अधिकारी मौजूद थे।