samvaad
छत्तीसगढ़

मुस्लिम समाज के शादी घर के लिए विधायक ने की 40 लाख की घोषणा

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 में विगत दिवस मनेंद्रगढ़ विधायक डा. विनय जयसवाल के द्वारा अरब बाबा मजार के पास सुननी अरबिया गोसिया मदरसा स्कूल में चौपाल लगाई गई थी जिसमें वार्ड पार्षद हमीदा खातून ने मांगलिक कार्यों के लिए शादी भवन की मांग रखी थी जिसे देखते हुए विधायक ने उनकी मांग को स्वीकार किया और 40 लाख के शादी भवन बनाने की घोषणा की साथ ही वहाँ पर उपस्थित लोगों से मुलाकात की और मदरसा स्कूल की व्यवस्थाओं को देखा ! उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी से चर्चा उपरांत वहां के लोगों की जरूरतों को देखते हुए उन्होंने वहां पर 40 लाख के मंगल भवन की बनाने की घोषणा की जिससे कि वहां के लोगों में बहुत ही हर्ष व्याप्त है और बगल में मस्जिद के सदर ने धन्यवाद देते हुये कहा कि सभी समाज का भवन था पर हमारे समाज का भवन ना होने से हमें बहुत ही दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ता था ! जो दिक्कत एवं परेशानी को विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने समझा जिस पर उन्होंने 40 लाख की शादी भवन की बनाने की घोषणा की जिससे कि वहां के लोगों में बहुत ही हर्ष व्याप्त है कमेटी और वार्ड के लोगों ने विधायक नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधियों का दिल से आभार व्यक्त किया! कार्यक्रम में झगड़ाखान के अध्यक्ष रजनीश पांडे, पार्षद पति इमरान खान, अनिल प्रजापति पार्षद, राजकुमार यादव सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित थे!

Leave a Reply