samvaad
छत्तीसगढ़

मैनपाट महोत्सव 2021 लोकनर्तक होंगे पुरस्कृत तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

अम्बिकापुर / 12 से 14 फरवरी 2021 तक रोपाखार जलाशय के पास मैनपाट में आयोजित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 12 फरवरी को अपरान्ह 3 बजे करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों के द्वारा शैला, सुआ एवं करमा नृत्य के विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति तथा संस्था को सम्मानित किया जाएगा। इनमे कोड़ाकू, समाज के संर्वागीण विकास के लिए उत्कृष्ट समाजिक कार्य हेतु हीर्थ मॉस फ्रांन्सिस्कस संस्था प्रभारी जंगल किड्स, वर्ष 2018 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाला छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्वतारोही माउंटेन मैन राहुल गुप्ता, वर्ष 2003 में बतौली बैंक लूटेरों को साहस पूर्ण ढंग से पकड़ने में सहयोग हेतु बतौली के श्री नन्द किशोर गर्ग तथा कोरवा समुदाय को जागरित करने विशेष पहल हेतु चौपाल कार्यक्रम श्री गंगाराम पैंकरा शामिल हैं। 

Leave a Reply