अम्बिकापुर /छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत बुधवार 10 फरवरी को प्रातः 10 बजे निवास स्थान अम्बिकापुर से सीतापुर के लिए प्रस्थान करेंगे एवं वहां मंगरेलगढ़ धाम का दर्शन करेंगे। प्रातः 11ः45 बजे से दोपहर 12ः05 बजे तक सीतापुर महाविद्यालय आगमन एवं स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात् सीतापुर में महिला डेस्क थाना के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। श्री भगत दोपहर 12ः30 बजे से 1 बजे तक नगर पंचायत सीतापुर में विभिन्न निर्माण कार्य का उद्घाटन करेंंगे। दोपहर 1ः 30 बजे से 2ः 30 बजे तक सीतापुर स्टेडियम में करमा, शैला एवं सूआ नृत्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात् अपरान्ह 3 बजे से 3ः15 बजे तक ग्राम आमा टोली में मक्का खरीदी केन्द्र का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Leave a reply