samvaad
छत्तीसगढ़

हितग्राहियों को आयमूलक योजनाओं से जोड़े-कलेक्टर


अम्बिकापुर /कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र अम्बिकापुर में पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह एवं सहायक कलेक्टर श्री विश्वदीप यादव भी थे। कलेक्टर ने इस अवसर पर कहा कि बकरी पालन जैसे आयमूलक कार्यक्रमों से अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोडे़ ताकि उन्हें स्वरोजगार मिल सके। उन्होंने प्रशिक्षण अधिकारियों को बकरियों के नस्ल, टीकारण एवं प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारियों को विस्तार से बताने कहा। 8 फरवरी 12 फरवरी तक आयोजित पांच दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण में अम्बिकापुर, लुण्ड्रा लखनपुर व सीतापुर की स्व सहायता समूह की पशु सखी समूहों को कृषि विज्ञान केन्द्र में बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में बकारी पालन के लाभ एवं उद्देश्य तथा पशुधन विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी पशु चिकित्सक डॉ.सी.के.मिश्रा एवं डॉ अजय अग्रवाल द्वारा दी जा रही है।

Leave a Reply