samvaad
छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत का दौरा कार्यक्रम

अम्बिकापुर/छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत सोमवार 8 फरवरी को दोपहर 12ः10 बजे निवास स्थान अम्बिकापुर से बतौली जनपद के लिए प्रस्थान करेंगे। बतौली के शांतिपारा हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा स्वेच्छानुदान हितग्रहियों को चेक वितरित करेंगे। अपरान्ह 3 बजे शांतिपारा से ग्राम चिरगा हेतु प्रस्थान। चिरगा में पुलिया निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री भगत अपरान्ह 3ः45 बजे से 4ः30 बजे तक पहाड़ चिरगा, घंटाडीह होते हुए बाघपानी-तराईडाँड़ तक सड़क का निरीक्षण करेंगे। खाद्य मंत्री श्री भगत 9 फरवरी को निवास स्थान बौरीपारा अम्बिकापुर से प्रातः 10 बजे ग्राम बडादमली के लिए प्रस्थान करेंगे। बड़ादमली से आश्रित ग्राम खि़रखि़रीपारा पहाड़ी पर पैदल पहुचेंगे। वे दोपहर 2 बजे बडादमली से सूरजपुर जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply