मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ में शुक्रवार को जीवनदीप समिति की बैठक आयोजित की गई! जिसमें एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर विनय श॑कर सिंह, विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी, डॉ पोद्दार, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सहित जीवनदीप समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ! जीवनदीप समिति की बैठक में सभी सदस्यों की राय सुनने व चर्चा करने के उपरांत मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने कहा कि कोरोना के कारण एक साल गुजर गया जीवनदीप समिति की कोई बैठक नहीं हो सकी जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक साल पीछे हो गए लेकिन आने वाले समय में जितना अच्छा से अच्छा कर सकेंगे सभी मिलजुल कर काम कर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाएंगे ! विधायक श्री जायसवाल ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेंद्रगढ़ इस क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है जहां पर स्वास्थ सुविधाओं को बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है ! जल्द ही लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध होने लगेगी आईसीयू के 5 बेड हैं जिनमें मॉनिटर और वेंटिलेटर लगाने को कहा गया है 10 – 15 दिनों में यह सुविधा उपलब्ध होने लग जाएगी ! जल्द से जल्द सोनोग्राफी की भी सुविधा मिलने लगेगी साथ ही कार्डियोग्राफी की भी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी ! अस्पताल में एक बड़ा जनरेटर एवं डिजिटल एक्सरे का सुविधा उपलब्ध है ! सेंट्रल हॉस्पिटल में भी जल्द से जल्द ब्लड बैंक की स्थापना का भी प्रयास किया जाएगा ! उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जितना अच्छा से अच्छा हो सकेगा स्वास्थ्य के क्षेत्र में करने का प्रयास किया जाएगा !