samvaad
छत्तीसगढ़

कमिश्नर ने किया विभागीय परीक्षा का निरीक्षण सुचारू परीक्षा संचालन के निर्देश

  अम्बिकापुर / संभागायुक्त सुश्री जेनेविवा किंडो ने सोमवार को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में आयोजित राजपत्रित अधिकारियों और अराजपत्रित कर्मचारियों की विभागीय परीक्षा का निरीक्षण किया। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान अधिकरियों से पूछ-ताछ कर उपस्थित एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की जानकारी ली उन्होंने सुचारू रूप से विभागीय परीक्षा संचालन हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कमिश्नर सुश्री किंडो ने परीक्षा के दौरान व्यवस्था बनाये रखने के लिए परीक्षा प्रभारी को जरूरी निर्देश दिए। 25 जनवरी से राजपत्रित पदाधिकारियों की प्रथम अर्द्धवार्षिक विभागीय परीक्षा 2021 की परीक्षा प्रारम्भ हुई। विभागीय परीक्षा के लिए शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा का आज अंतिम दिन था। इस दौरान उपायुक्त सुश्री संतन देवी जांगड़े, उपायुक्त विकास श्री महावीर राम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply