अम्बिकापुर / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पीएस सिसोदिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का आयोजन 31 जनवरी को कोविड-19 गाईडलाईन का पालन करते हुए पालन किया जाएगा। प्रत्येक पोलियो बूथ के बाहर कोविड से सुरक्षा हेतु हैंड सेनेटाईजर, साबुन-पानी की व्यवस्था की जाएगी।
सघन पल्स पोलियो अभियान राष्ट्रीय महत्व का कार्यक्रम है। पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। इसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अम्बिकापुर शहरी क्षेत्र में कुल 112 पोलियो बूथ बनाया गया है जिसमें प्रत्येक वार्ड में दो आंगनबाड़ी केन्द्र, 5 शासकीय चिकित्सालय, 7 निजी चिकित्सालय तथा 4 ट्रांजिट जगहों का चयन किया गया है। इसके सफल संचालन के लिए आरएचओ महिला तथा पुरूष, एवीडीएस, कोल्ड चैन सहायक, मितानिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका की ड्यूटी लगाई गई है।
पल्स पोलियो टीकाकरण के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित- 29 जनवरी को शहरी बूथ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण माता राजमोहिनी भवन अम्बिकापुर में आयोजित की गई थी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा अन्य सहयोगियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिला शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री आमीन फिरदौसी, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नवापारा के चिकित्सा अधिकारी श्री आयुष जायसवाल तथा अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
Leave a reply