samvaad
छत्तीसगढ़

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टीएस सिंहदेव का दौरा कार्यक्रम

अम्बिकापुर / छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री टीएस सिंहदेव 30 जनवरी को प्रातः 09ः00 बजे शासकीय हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर से जिला सूरजपुर, विकासखंड ओड़गी, बैजनपाठ पहुचेंगे तथा बैजनपाठ में पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूर्वान्ह 11ः30 बजे हेलीकाप्टर द्वारा बैजनपाठ से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे उदयपुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तत्पश्चात् दोपहर 1 बजे उदयपुर में जीवनदीप समिति की बैठक में सम्मिलित होने के पश्चात स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री सिंहदेव सायं 5ः30 बजे सड़क मार्ग से उदयपुर से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सायं 6ः30 बजे अम्बिकापुर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

Leave a Reply