अम्बिकापुर / राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज स्वास्थ्य विभाग की ओर से एनजीओ द्वारा संचालित बालिका गृह मानव संसाधन विकास परिसद् (एमएसबीपी) दर्रीपारा अम्बिकापुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ. अजय तिर्की ने बालिकाओं के समाज तथा देश हित में विशेष योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने देश के आयरन लेडी भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देशहित में किये गए कार्यो का उल्लेख करते हुए शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक रूप से मजबूत बनकर देश की सेवा करने तथा भविष्य में बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उत्साहपूर्वक आगे आने कहा। उन्होंने बालिकाओं को देवीतुल्य बताते हुए कहा कि एक तरफ हमारे देश में जहां महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया जाता है वहीं कहीं ना कहीं लड़कियों के साथ भेदभाव और मूलभूत अधिकारों से वंचित भी रखा जाता रहा है। चाहे वो शिक्षा का अधिकार हो या फिर सुरक्षा या सम्मान। हालांकि मौजूदा समय में हालात और लोगों की सोच बदली है। आज बेटियां और महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही है।
सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक डॉ0 पी0एस0 सिसोदिया ने कहा कि समाजिक कुरीतियों से आगे बढ़ते हुए सुरक्षा, शिक्षा, लिंग अनुपात, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर निरंतर जागरूकता लाया जाना है। प्राचीन काल से ही महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता रहा है। अभी भी गांव में ही नहीं बल्कि शहरों में भी कई तरीकों से महिलाओं को लिंग भेद का सामना करना पड़ता है। समाज में बेटियों के साथ हो रहे भेदभावों के खिलाफ एक अभियान के तौर पर राष्ट्रीय बालिका दिवस की पहल की गई। हालांकि अब समाज में काफी परिवर्तन हुआ है और लोग लड़कियों को लड़कों के बराबर सम्मान और अधिकार दे रहे हैं. वहीं लड़कियां भी हर तरह से लड़कों को टक्कर दे रही हैं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के मकसद से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ में बालिकाओं को बढ-चढ कर आगे आने का आह्वान किया।
बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता हेतु रिक्शा को हरी झण्डी दिखाया गया एवं मुख्य अतिथि के द्वारा बालिका गृह में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर श्री हेमन्त सिन्हा, नोडल अधिकारी पीएनडीटी डॉ0 पी0के0सिन्हा, डॉ0आर0भजगावली, डॉ0 डी0पी0साडिल्य, डॉ0 अमीन फिरदौसी, प्रभारी श्री महेन्द्र सिंह, संस्था प्रभारी मंजू पटेल, प्रषांत कष्यप, सुनिल तिवारी, श्री मेघनाथ साहू एवं बालिका गृह की अधिकारी, कर्मचारी तथा बालिकाएं उपस्थित थे।
बालिकाओं को समान अवसर देकर आगे बढ़ाना होगा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Leave a reply