samvaad
छत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल आज

अम्बिकापुर / गणतंत्र दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 9 बजे से पुलिस ग्राउंड में होगा। अंतिम अभ्यास के दौरान जिला अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह अम्बिकापुर स्थित पुलिस ग्राउंड में 26 जनवरी को होगा। कोविड-19 के संक्रमण के कारण इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट एवं विभागीय झांकी का आयोजन नही होगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण सलामी, शहीद के परिवारों का सम्मान, मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।

Leave a Reply