छत्तीसगढ़

निजी अस्पताल के चिकित्सक और एएनएम भी लगवा रहे टीका शनिवार को 438 लाभार्थियों ने लगवाया कोरोना का टीका

अम्बिकापुर /सभी टीकाकरण केन्द्रों में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है। लाभार्थियों को टीका लगने की सूचना एक दिन पूर्व मोबाईल में मैसेज के माध्यम से प्राप्त हो जाती है। प्रथम चरण में सभी शासकीय तथा निजी स्वास्थ्य संस्थान एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को टीकाकरण में शामिल किया गया है। इसी कड़ी में आज भूटानी क्लिनिक के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ जे.के. भूटानी एवं अन्य कर्मचारियों ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावापारा में कोविड का टीका लगवाया। शनिवार को 673 में से 438 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण 65 प्रतिशत रहा।
शहर के वरिष्ठ चिकित्सक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ श्री जेके भूटानी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड का टीका लगवाया। टीका के पश्चात 30 मिनट तक डॉक्टरों की निगरानी में रहे। इसके पश्चात सेल्फी जॉन में फ़ोटो क्लिक कराया। कोरोना वैक्सीन के बारे में चर्चा करते हुए डॉ भूटानी ने कहा कि वैक्सीनेशन कराना सुरक्षित है। इसमें किसी भी प्रकार की कोई समस्या नही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों से कोविड वैक्सीनशन कराकर अपने सुरक्षा घेरा को मजबूत करने की अपील की इसी प्रकार आरएचओ श्री अजय सिंह, ड्रेसर श्री गोविंद दास तथा एएनएम सुश्री प्रवेशिका देवांगन ने भी कोविड से प्रतिरक्षा हेतु टीकाकरण कराया।

Leave a Reply