अम्बिकाप जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग के लिए चयन प्रक्रिया हो रही है। सरगुजा रेंज के अभियर्थियों के लिए शासकीय पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा 25 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित की जा रही थी। किन्तु इस परीक्षा में आंशिक संशोधन करते हुए अब शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा शासकीय पी.जी. कॉलेज ग्राउंड में ही होगी।