samvaad
छत्तीसगढ़

बीटीआई मैदान अस्थायी जेल घोषित

अम्बिकापुर / अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री एएल ध्रुव ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के सरगुजा ईकाई द्वारा किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 22 जनवरी को एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान आंदोलन के पश्चात रैली निकालकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने तथा किसानों के समर्थन में गिरफ्तारी देने एवं ज्ञापन सौपने की योजना प्रस्तावित है। इस दौरान गिरफ्तारित भी संभावित है। प्रदर्शन कार्यों को अवस्थित किए जाने हेतु स्थानीय बीटीआई मैदान को प्रदर्शन अवधि तक के लिए अस्थायी जेल घोषित किया गया है। 

Leave a Reply