अम्बिकापुर / छतीसगढ़ के चार चिन्हारी नरवा, गरवा,घुरवा और बारी को नजदीक से जानने मैनपाट जनपद के प्राथमिक शाला जामझारिया के बच्चो ने गोठान और नाला का भ्रमण किया। गोठान पशुओं के लिए चारे और विश्राम की व्यवस्था तथा ग्रामीण आजीविका की मजबूती के लिए महिला स्व सहायता समूह द्वारा संचालित गतिविधियों से रु-ब-रु हुए। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना को नजदीक से देखकर बच्चे काफी उत्साहित हुए।
प्राथमिक शाला जामझारिया के प्रधान पाठक श्री अरविंद गुप्ता ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण के अंतर्गत स्कूल के बच्चों को खड़गांव गोठान का भ्रमण पिछले दिनों कराया गया। बच्चों ने गोठान में पशुओं के पानी पीने के लिए निर्मित कोटना, अजोला टैंक, वर्मी टांका, समूह की महिलाओं द्वारा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, चारागाह, बाड़ी में सब्जी उत्पादन आदि का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि किसानों के द्वारा नाले के पानी का उपयोग किस प्रकार से सिंचाई के रूप में कर फसल उत्पादन कर सकते है इसकी जानकारी के लिए पास में बहने वाले नाले का अवलोकन कार्य किया गया।
Leave a reply