अम्बिकापुर 18 जनवरी 2021/ पॉयलट प्रोजेक्ट के तहत जनपद पंचायत बतौली में 18 नग मॉडल दिव्यांग सुलभ व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण हेतु 5 लाख 36 हजार 400 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत ग्राम पंचायत बतौली में 12, बालमपुर में 3 तथा डूमरभवना में 3 कुल 18 नग मॉडल दिव्यांग सुलभ व्यक्तिगत शौचालय का निर्माण ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के द्वारा तैयार किया जाएगा। प्रत्येक शौचालय की लागत 29 हजार 800 रूपए होगी। जिला पंचायत सीईओ ने क्रियान्वयन एंजेसी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, खंड स्वच्छता अधिकारी एवं निर्माण एंजेसी को शासन के निर्देशों का अनुपालन करने तथा निर्माण कार्य को दो माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने कहा है। Leave a reply