अम्बिकापुर 13 जनवरी 2021/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकार मान्यता) अधिनियम 2006 के उप नियम 2007 के संशोधित नियम के अंतर्गत जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक 15 जनवरी 2021 को दोपहर 12ः30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में पूर्व में हुई बैठक की कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन एवं वन अधिकार मान्यता पत्रों के संबंध में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही वन अधिकार समिति के अध्यक्ष की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने आग्रह किया गया है। Leave a reply