samvaad
छत्तीसगढ़

26 एवं 30 जनवरी को शुष्क दिवस घोषित

अम्बिकापुर 12 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिकर आबकारी विभाग रायपुर के अधिसूचना के अनुसार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 को एवं महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी 2021 को शुष्क घोषित किया गया है। इस दिन जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल. 8 एवं मद्य भाण्डागार बंद रहेंगे तथा मदिरा का विक्रय पूर्णतः बंद रहेगी। उन्होंने शासन के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है। 

Leave a Reply