अम्बिकापुर 6 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं पुलिस अधीक्षक श्री टीआर कोशिमा ने आज लुण्ड्रा विकासखण्ड अंतर्गत रघुनाथपुर में दोमुहनी नाला, ग्राम ससौली के बेरापानी नाला तथा आदर्श गोठान पुरकेला का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नरवा विकास कार्य को योजनाबद्ध तरीके से निष्पादित करते हुए मॉडल नरवा के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मिट्टी बांध को क्रम से बनाने तथा कंटूर ट्रेंच बनाने के लिए सर्वे कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि नरवा से सिंचाई की समुचित सुविधा के लिए वाटर शेड कांसेप्ट का उपयोग करते हुए नदी-नालों को मॉडल के रूप में विकसित करें। नाले के हर 200 मीटर की दूरी पर मिट्टी बंधान बनाये। इसी प्रकार बोल्डर चेक डेम, गेबियन, गली प्लग को निर्धारित ले आउट के अनुसार बनाये।
उल्लेखनीय है कि जिले में हर विकासखंड में दो-दो नालों को आरईएस के एसडीओ को मॉडल नरवा का रूप में विकसित करने की निर्देश कलेक्टर द्वारा दिया गया है। इन मॉडल नरवा के तर्ज पर बाकी नालों को भी विकसित किया जाएगा। सातों विकासखण्ड में 7-7 नालों का चयन किया गया है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, सहायक कलेक्टर श्री विश्वदीप, एसडीएम अम्बिकापुर श्री अजय त्रिपाठी, जनपद सीईओ लुण्ड्रा श्री संजय दुबे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे। कलेक्टर एवं एसपी ने किया नरवा विकास कार्य एवं गोठान का निरीक्षण मॉडल नरवा के रुप में विकसित करने के निर्देश
Leave a reply