अम्बिकापुर 6 जनवरी 2021/ छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत 7 जनवरी 2021 को जिला पंचायत सभाकक्ष अम्बिकापुर में खाद्य विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में खरीफ वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन, बारदाने की उपलब्धता, धान का परिवहन, कस्टम मिलिंग हेतु धान का उठाव, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्यान्न एवं अन्य राशन सामग्री की उपलब्धता, भण्डारण एवं वितरण, नवीन उचित मूल्य दुकानों का आबंटन, उचित मूल्य दुकानों में रंग-रोगन एवं सीसीटीवी स्थापित करने तथा वेयर हाउस के उपलब्ध गोदाम एवं भण्डारण क्षमता सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। Leave a reply