अ िबकापुर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय नव विश्व भवन चोपड़ापारा अ िबकापुर सेवाकेन्द्र में नया वर्ष बहुत धूमधाम से एवं हर्ष उल्लास से मनाया गया। नये वर्ष के पुनीत पावन अवसर पर गौरी मिष्ठी और सानिया इन तीनों कुमारियों ने चलो चले सतयुग की ओर नृत्य प्रस्तुत कर सभा में उपस्थित सभी लोगों के अन्दर के उमंग- उल्लास को बढाया और इस नृत्य के माध्यम से सभा को प्रेरित किये कि नये वर्ष के भांति सभी को अपने जीवन में भी नया करना हैं एवं नये युग में जाने की तैयारी भी करना हैं। तथा इस पर्व पर और कई कुमारियों ने अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत किये। एवं नये वर्ष का शुभार भ केक कटिंग और कैण्डल लाईटिंग करके किया गया। सरगुजा संभाग की सेवाकेन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने सभी शहर के नगरवासियों को एवं संस्था से जुड़े भाई- बहनों को नये वर्ष की शुभकामनायें एवं बधाईयां दी। साथ- साथ नये वर्ष में सभी लोगों में उमंग-उत्साह भरते हुये कहा कि आज नये वर्ष पर सभी बीती को बिन्दी लगाकर श्रेष्ठ संकल्प के साथ कार्य करके आगे बढ़ना हैं एवं स पूर्ण विश्व में सकारात्मक ऊर्जा देंगे और अपनी बुराइयों को आज के दिन स्वाहा करके इस पुराने साल को विदाई देंगे इस पर बहुत ही सुन्दर मेड़िटेशन कॉमेन्ट्री के द्वारा अनुभूति भी करवायी। संस्था से जुड़े करीब 500 भाई- बहनों ने इस अ यास एवं अनुभूति भी किया।
Leave a reply